फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डेरामुखी पर हमले के चार आरोपी जेल से रिहा

डेरामुखी पर हमले के चार आरोपी जेल से रिहा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर स्टपनी बम से हुए हमले के मामले में हाईकोर्ट ने करनाल की कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर रोक लगाते हुए चार आरोपियों को जमानत दे दी। आदेश में कहा गया है कि जब तक हाईकोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक निचली अदालत के फैसले पर स्टे रहेगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट सुनवाई के दौरान यह तय करेगी कि निचली अदालत का फैसला सही है या गलत। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में चारों आरोपियों को मौके से न पकड़े जाने का लाभ दिया। दोपहर बाद करनाल की सीजेएम राजन वालिया की कोर्ट से सभी के रिहाई आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के बाद शनिवार को करनाल जेल में बंद धर्मेंद्र उर्फ पिंदा, होशियार सिंह, गुरिंद्र गोयाना व जसवंत सिंह को रिहा कर दिया गया। शाम चार बजे इनकी जेल से रिहाई हुई।
विज्ञापन


यह है मामला
दो फरवरी 2008 को नेशनल हाईवे पर नीलोखेड़ी के गांव मूनक माजरा के समीप डेरा सच्चा सौदा संत राम रहीम के काफिले पर स्टपनी बम से हमला किया गया था। डेरा प्रमुख उस समय अंबाला कोर्ट में पेशी भुगत कर वापस लौट रहे थे। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। बाद में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को काबू किया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए हमले के मुख्य सूत्रधार बख्शीश सिंह समेत कुल आठ आरोपी काबू किए गए थे। इनमें से पटियाला की एक छात्रा प्रवीण कौर को पहले ही बरी किया जा चुका है। अन्य आरोपियाें की तरफ से हाईकोर्ट में केस दायर किया गया था। शुक्रवार को इनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाया गया और शनिवार को इनके करनाल कोर्ट से रिहाई आदेश जारी हुए। इस पूरे केस की पैरवी कर रहे करनाल के वकील नरेंद्र चीमा व विजय जिंदल के अनुसार अगले सप्ताह महेंद्र व स्वर्ण सिंह की जमानत अर्जी दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed