फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पटाखों का लाइसेंस के नाम पर लूट

पटाखों का लाइसेंस के नाम पर लूट

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। पटाखों के स्टाल का लाइसेंस देने के नाम पर रुपये का जबरदस्त खेल चला है। सेक्टर 12 के स्टाल संचालकों ने आरोप लगाया है कि डीसी आफिस में उनसे लाइसेंस देने के नाम पर पांच सौ रुपये फीस की जगह एक हजार रुपये वसूला गया। लोगों के अनुसार पांच सौ रुपये लाइसेंस फीस का दाम है, लेकिन बाकी के पांच सौ रुपये का कोई हिसाब नहीं है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि रुपया लेकर भी उन्हें सुविधा नहीं दी जा रही है। उन लोगों को रेत पानी के लिए भी इधर उधर दौड़ना पड़ता है।

आवंटित हुए थे स्टाल
दिवाली के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि शहर में सेक्टर 12, सेक्टर 16 और सेक्टर 32 के मैदानों में पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। तीनों स्थानों पर कुल 176 पटाखा स्टाल लगाए जाएंगे। पटाखा बाजार में स्टाल लगाने के लिए कुल 426 आवेदन आए थे। इनमें से सेक्टर 12 में 58 स्टाल, सेक्टर 16 में 68 स्टाल और सेक्टर 32 में 50 स्टाल लगाए जाने थे। प्रशासन को मिले कुल आवेदनों में से 250 आवेदन पत्र रद् किए गए।
विज्ञापन


नहीं मिली रसीद
आवंटित जगहों पर अपने स्टाल लगाने के लिए पहुंचे स्टाल नंबर 51 के संचालक विकास अरोड़ा, स्टाल नंबर चार के संचालक राजकुमार, स्टाल नंबर 45 के वरिंद्र सिंह, स्टाल नंबर 40 के संचालक कमल मदान, स्टाल नंबर तीन के संचालक संजीव कुमार, स्टाल नंबर 26 के संचालक श्यामसिंह, स्टाल नंबर 25 के संचालक मनोहर लाल व स्टाल नंबर दो के संचालक रोहित मदान समेत कई लोगों ने कहा कि डीसी आफिस में आवेदन के समय उन लोगों से एक-एक हजार रुपये वसूल किया गया। आवेदन फार्म की कीमत पांच सौ रुपये थी। बाकी पांच सौ रुपये की कोई रसीद नहीं दी गई। स्टाल संचालकों ने प्रशासन से रसीद देने की मांग की है। स्टाल नंबर 51 के संचालक विकास अरोड़ा ने कहा अभी वह लोग पैसा लगा बैठे हैं। उन्हें दुकानदारी करनी है, लेकिन वह लोग अपनी यह लड़ाई लडे़ंगे। कोई नहीं लडे़गा तो वह शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा भी नहीं देता प्रशासन
स्टाल संचालकों ने सरकारी कर्मियों द्वारा उन लोगों से पैसा वसूलने और सुविधा नहीं देने का रोना रोया। संचालकों के अनुसार पिछले सालों में भी उन लोगों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें रेत और पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जाता है। सेक्टर 12 में किराए के नाम पर तीन दिन के लिए एक स्टाल संचालक को 2400 रुपये देने पड़ते है। वहां सफाई तक नहीं कराई जाती है। यही हाल दूसरे स्थानों पर है।


- ऐसा कोई मामला है तो लोगों को शिकायत करनी चाहिए। लोग शिकायत करेंगे तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। शिकायत देना जरूरी है। बिना रसीद के पैसे लेना कानूनी जुर्म है।
- रेनू एस फूलिया, उपायुक्त, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed