फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   93 lakh fraud in the name of rice delivery

चावल डिलीवरी के नाम पर 93 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
93 lakh fraud in the name of rice delivery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव नौरता स्थित बेस्ट फूड कमोडिटिज प्रा. लि. से 2500 क्विंटल चावल की डिलीवरी देने के नाम पर 93 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि अजय की शिकायत पर आरोपी कंपनी के अधिकारी सुमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संधाला (यमुनानगर) निवासी अजय बेस्ट फूड में बतौर अधिकृत प्रतिनिधि कार्यरत है। उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि कंपनी की तरफ से 2021 में उसने 2500 क्विंटल चावल का ऑर्डर लाडली इंडिया कमोडिटीज (दिल्ली) के नौरता कार्यालय में कार्यरत सुमित कुमार को दिया था। अजय के अनुसार कंपनी ने चावल के लिए विभिन्न तिथियों में सुमित को 93 लाख 10 हजार रुपये दिए थे, लेकिन कंपनी ने चावल नहीं दिया। बाद में जांच की तो पता चला कि कंपनी की ओर से जमा करवाई गई पेमेंट में से सुमित ने 33 लाख 75 हजार रुपये अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं और बकाया रकम को भी खुर्दबुर्द कर दिया। मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed