फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9.85 lakh loss to the trader by changing the maize of good quality

अच्छी गुणवत्ता का मक्का बदलकर व्यापारी को लगाई 9.85 लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
9.85 lakh loss to the trader by changing the maize of good quality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ट्रक चालक व उसके साथियों द्वारा व्यापारी का बेहतर क्वालिटी का मक्का बदलकर घटिया क्वालिटी का मक्का देने का मामला सामने आया है। जिससे व्यापारी को 9.85 लाख का नुकसान हो गया। व्यापारी ने ट्रक चालक व उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।

गांव साहनपुर, सफीदों, जींद निवासी आजाद सिंह ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव साहनपुर, डिडवाडा, दनौली व देश में शक्ति फीड, शक्ति हैचरी व शक्ति पोल्ट्री के नाम से व्यापार कर रहा है। उसने बिहार के पूर्णिया के गोदामों से मक्का गांव साहनपुर, डिडवाडा, दनौली लाना था। जिसके लिए उसने एक गाड़ी बुक की। बिहार से मक्का लाने के लिए 1800 रुपये प्रति टन के हिसाब से सौदा किया। बिहार से लगभग 41 टन मक्का लाना था। जिसके लिए गाड़ी चालक से 74 हजार 556 रुपये में सौदा तय किया। उसने 16 अक्तूबर को अपना मक्का गाड़ी में लोड करवा दिया और गाड़ी बिहार से सफीदों जिला जींद के लिए चल पड़ी। गाड़ी में उसका लगभग नौ लाख 85 हजार 740 रुपये का मक्का था। 18 अक्तूबर को गाड़ी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में मार्केट कमेटी अधिकारियों ने पकड़ ली और कुछ देर बाद छोड़ दी। जिसके बाद 20 अक्तूबर को गाड़ी शक्ति फीड के मिल में पहुंची तो उसने गाड़ी में मक्का देखा तो गाड़ी के चालक व अन्य ने मिलकर बेहतर क्वालिटी का मक्का बदलकर घटिया क्वालिटी का मक्का गाड़ी में भरवा दिया। जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। वहीं चालक सुभाष व मनजीत निवासी गांव सिसांय, हांसी, जिला हिसार ने उसे फोन कर गाड़ी से मक्का उतरवाकर गाड़ी खाली करके छोड़ने की बात कही अन्यथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed