फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   896 cadets took the exam for certificate

Karnal News: प्रमाणपत्र के लिए 896 कैडेट्स ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
896 cadets took the exam for certificate
- सैनिक स्कूल कुंजपुरा में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सात बटालियन एनसीसी करनाल के तत्वावधान में प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा का आयोजन सैनिक स्कूल कुंजपुरा में किया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 37 स्कूलों के 896 कैडेटों ने 350 अंकों की लिखित परीक्षा दी।
कर्नल नीतिश सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेटों ने ड्रिल, हथियार, मैप रीडिंग, कंपास के प्रयोग पर प्रायोगिक परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि बच्चे दो वर्ष एनसीसी में एकता एवं अनुशासन के साथ समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और अपनी मेहनत व लगन से परीक्षा देकर ए सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं। एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि इस परीक्षा में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल मुख्य ब्रांच और सेक्टर सात, दो हरियाणा स्क्वाड्रन एनसीसी, सैनिक स्कूल कुंजपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहेडी, प्रताप पब्लिक स्कूल, रसीना एवं असंध, दा सेंचुरियन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, गुरुकुल नीलोखेड़ी, स्वामी अमरदेव स्कूल, राजकीय विद्यालय पूंडरी, घरौंडा, असंध, कॉन्वेंट स्कूल, एसबीएस स्कूल एवं जेएनवी सग्गा स्कूल के कैडेटों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार मेजर बलराज सिंह, एनसीसी उप अधीक्षक पाला राम, ऑफिसर आरएस तोमर, विंग कमांडर मनप्रीत सिंह, सेनिन बशीर, डॉ केवल कृष्ण, रविंद्र यादव, अमित कुमार, कंवलजोत कौर, नीलम रानी, हितेश गुप्ता, सुदेश तुरान, सूबेदार विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed