फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सात पुराने और 15 नए चेहरों पर खेला भाजपा ने दांव, वार्डों में कांटेदार मुकाबले के आसार

सात पुराने और 15 नए चेहरों पर खेला भाजपा ने दांव, वार्डों में कांटेदार मुकाबले के आसार

Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सात पुराने और 15 नए चेहरों पर खेला भाजपा ने दांव, वार्डों में कांटेदार मुकाबले के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भाजपा ने मेयर पद के प्रत्याशी के बाद आखिरकार पार्षद पदों के दावेदारों की सूची भी जारी कर दी है। पार्टी की सूची में नए चेहरों को तवज्जो दी गई है। हालांकि, पूर्व पार्षदों पर जरूर पार्टी ने विश्वास जताया है और उनको या फिर उनके परिवार में टिकट दी गई है।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग की पुत्रवधू को वार्ड नंबर-12 से भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा को वार्ड नंबर 9 से टिकट थमाया गया गया। इसी प्रकार, वार्ड नंबर 14 से पूर्व पार्षद रामचंद्र काला और 15 वार्ड से सोनिया पंडित को दोबारा से पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड नंबर 19 से पूर्व पार्षद कुमुद बाला अघ्घी के पति राजेश अग्घी, वार्ड 18 से पूर्व पार्षद डिंपल रानी के पति हरिश बिट्टू और पूर्व मनोनीत पार्षद वीर विक्रम कुमार को वार्ड-10 में अपनी ताकत दिखाने का मौका दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पूर्व पार्षद यशपाल मित्तल अपनी पत्नी नीलम मित्तल को वार्ड नंबर 8 से टिकट नहीं दिलवा पाए, यहां से अशोक भंडारी की पुत्रवधू मेघा भंडारी को टिकट दी गई है। कई वार्डों में नए चेहरे लाने को लेकर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, हालांकि अभी ये खुलकर सामने नहीं आई है। देखना यह कि 20 वार्डों में से कितने वार्डों में ये प्रत्याशी कमल का फूल खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में भाजपा का कमल खिलाने के लिए इन पर दांव
वार्ड : प्रत्याशी : वर्ग
1 : नवीन एडवोकेट : एससी
2 : गुरप्रीत भिंडर : सामान्य
3 : बबली : सामान्य महिला
4 : नेहा रानी : सामान्य महिला
5 : सुभाष कश्यप : सामान्य
6 : नीलम देवी : एससी महिला
7 : जितेंद्र शर्मा : सामान्य
8 : मेघा भंडारी : सामान्य महिला
9 : मुकेश अरोड़ा : सामान्य
10 : वीर विक्रम कुमार : सामान्य
11 : रमनजीत कौर : सामान्य महिला
12 : मोनिका गर्ग : सामान्य महिला
13 : विजय सिंगला : सामान्य
14 : रामचंद्र काला : एससी
15 : सोनिया पंडित : सामान्य
16 : रजनी परोचा : एससी
17 : गजे सिंह सैनी : बीसी
18 : हरीश उर्फ बिट्टू : सामान्य
19 : राजेश अग्घी : सामान्य
20 : सुधीर यादव : बीसी

इन पुराने चेहरों पर जताया विश्वास
वार्ड-14 से रामचंद्र काला और 15 वार्ड से सोनिया पंडित पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। पार्टी ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है। हालांकि, नई वार्डबंदी में दोनों के वार्ड नंबर जरूर बदल गए, लेकिन अधिकतर एरिया पुराना ही है। वार्ड-9 से मुकेश अरोड़ा पार्टी की कमान संभालेंगे, पहले उनकी भाभी सुजाता अरोड़ा एमसी थीं। वार्ड-12 से मोनिका गर्ग पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले उनके ससुर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने चुनाव जीता था। इसी प्रकार, हरीश बिट्टू, राजेश अग्गी परिवार से भी पहले पूर्व पार्षद रह चुके हैं।


भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिली तवज्जो : जगमोहन
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि टिकट आवंटन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है। भाजपा की लहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टिकट के लिए एक-एक वार्ड से कई-कई आवेदन आए। जिन कार्यकर्ताओं को किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पाए वह पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा को मजबूत करें। मेरा दावा है कि मेयर समेत सभी वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed