{"_id":"5be7294abdec2269a12fcd5c","slug":"81541876042-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार करोड़ की लागत से प्रदेश की चीनी मिलों की गन्ना पिराई क्षमता में की जा रही है बढ़ोतरी, किसान के गन्ने की एक-एक पोरी लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार करोड़ की लागत से प्रदेश की चीनी मिलों की गन्ना पिराई क्षमता में की जा रही है बढ़ोतरी, किसान के गन्ने की एक-एक पोरी लेंगे
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। हैफेड चीनी मिल असंध के गन्ना पिराई सत्र 2018-19 का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने किया। इस मौके पर असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क व एसडीएम असंध एवं शुगरमिल के महाप्रबंधक अनुराग ढालिया, अतिरिक्त महाप्रबंधक जाफर अली, हैफेड के डीएम एमएल पोसवाल, कष्ट निवारण समिति के सदस्य बृज मोहन ठक्कर, गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान बिजेन्द्र राणा व उप-प्रधान जयसिंह संधू, फफराना गांव के सरपंच दिलावर सिंह सहित हैफेड के उच्च अधिकारी और काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि चीनी मिलों की क्षमता कम होने के बावजूद भी प्रदेश के किसानों का गन्ना चीनी मिलों ने खेत में नहीं रहने दिया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष चीनी मिलों द्वारा 500 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई, जोकि अब तक का एक रिकार्ड है और चालू सीजन में भी किसानों के गन्ने की एक-एक पोरी की खरीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारिता विभाग को एक हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से सभी 11 चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है। असंध हैफेड चीनी मिल की क्षमता 2500 टन से बढ़ाकर 3500 टन प्रतिदिन की जाएगी और यह क्षमता इसी चालू सीजन में बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं इस अवधि में 25 हजार सरकारी नौकरियां ज्वाईन करवाई जा चुकी हैं, 18 हजार ग्रुप डी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा जारी हैं। वर्ष 2019 में एक लाख कर्मचारी भर्ती करेंगे।
सरदार बख्शीश सिंह विर्क, विधायक असंध ने अपने संबोधन में किसानों और मिल कर्मचारियों को गन्ना पिराई सीजन की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों में गन्ना पिराई का शुभारंभ सबसे पहले असंध की चीनी मिला का हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल असंध के लोगों से कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को किया सम्मानित
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने सर्वप्रथम गन्ने की ट्रॉली मिल में लेकर आने वाले किसान दीपक सुपुत्र फूल सिंह गांव आदियाना व द्वितीय स्थान रामशरण सुपुत्र गोरखा गांव जयसिंहपुरा को सम्मानित किया। इसी प्रकार, सर्वाधिक अगेती किस्म की गन्ना सप्लाई करने के लिए धर्मबीर सुपुत्र लहरी गांव आदियाना और सतेन्द्र सुपुत्र राज सिंह गांव गगसीना के किसान को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्रोवर ने मिल में नवनिर्मित गोदाम का किया उद्घाटन
सहकारिता मंत्री ने गन्ना पिराई सीजन के शुभारंभ पर चीनी मिल परिसर में करीब 1 करोड़, 50 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित गोदाम का भी उद्घाटन किया। इस गोदाम के बनने से चीनी भंडारण की समस्या का सदा-सदा के लिए समाधान हो गया है।