फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छह माह के इंतजार के बाद वार्डबंदी फाइनल, प्रधान सचिव ने लगाई मुहर

छह माह के इंतजार के बाद वार्डबंदी फाइनल, प्रधान सचिव ने लगाई मुहर

Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छह माह के इंतजार के बाद वार्डबंदी फाइनल, प्रधान सचिव ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कई महीने के लंबे इंतजार के बाद नगर निगम की वार्डबंदी फाइनल हो गई है। शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरम से इस पर फाइनल मुहर लगा दी है और बाकायदा इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में दोबारा से निगम चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज होगी। वार्डबंदी फाइनल होने के बाद अब शहर की राजनीति गर्माएगी, चुनाव की तैयारियां में जुटे उम्मीदवार अब एकबार फिर से चुनाव के मैदान में जोर शोर से उतरेंगे। कुछ कॉलोनियों को छोड़ दे तो फाइनल वार्डबंदी में ज्यादा उलटफेर नहीं किया गया है। केवल वार्ड नंबर दो को लेकर जरूर कुछ बदलाव के संकेत हैं।
बता दें निगम चुनाव के लिए वार्डबंदी की प्रक्रिया पिछले वर्ष अक्तूबर में शुरू हुई थी। मामला लटकने के कारण फरवरी में पूरा हो सका। वार्डबंदी के जनसंख्या सर्वे पर विवाद शुरू हो गया, जिसके कारण वार्डबंदी फाइनल नहीं हो सकी। काफी जद्दोजहद के बाद भी जब विवाद नहीं थमा तो वार्डबंदी के लिस्ट को ही रोक लिया गया। निगम ने ऑब्जेक्शन दूर करके वार्डबंदी सरकार के पास भेजी, लेकिन दो बार ऑब्जेक्शन लगकर वापस आई गई। दोनों बार निगम ने आपत्तियां दूर की, पर फिर भी वार्डबंदी फाइनल नहीं हुई। तीसरी बार भेजी गई वार्डबंदी फाइनल कर दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि वार्ड नंबर दो के पार्षद बलविंद्र सिंह का वार्ड पहले आरक्षित हो रहा था, अब उम्मीद है कि यह ओपन हो। फिलहाल इस बारे में निगम के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले को लेकर पार्षद कई बार सीएम से भी मिला था और अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन से वार्ड में शामिल हुआ कौन सा या क्षेत्र
वार्ड-1-
बलड़ी, झांझड़ी, कैलाश, उचानी, मंगलपुर, बसंत विहार, सेक्टर-28, 28 ए , 29, लोधी कॉलोनी, ओसिस रिसोर्ट, बलजीत एक्लेव, अल्फा सिटी, एन.बी.ए.जी.आर को शामिल किया गया है।
वार्ड-2
आरके पुरम, अशोका नर्सरी, पालम कॉलोनी, कूष्णा कॉलोनी, बागपती, आर्य पुरम, एल.आई.सी कॉलोनी, शक्ति पुरम, पॉवर हाऊस कॉलोनी, सेक्टर-32, बीरू कॉलनी, टीकड़ा कॉलोनी, रोड़ कॉलनी, प्रीतम नगर, गांव बुढ़ाखेड़ा।
वार्ड-3
एसपी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गांव फूसगढ़, विकास नगर, निर्मल विहार कॉलोनी, नरेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी।
वार्ड-4 : उत्तम नगर, दुर्गा कॉलोनी, कैनाल एरिया, कर्ण विहार, पूथ्वी विहार, शुगर मिल, एम.आई.टी.सी कॉलोनी, सरस्वती विहार, क़ष्णा कॉलोनी, भट्ठा कॉलोनी।
वार्ड-5 : जे.बी.बी आपार्टमेंट, पालम रेजिडेंसी, सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड, विकास कॉलोनी, अशोक बिहार, रामपुर कटाबाग, गोपीवाली गामड़ी, गोपी कॉलोनी, अंसल टॉउन, अंसल ए.पी.आई, सेक्टर-35, 35ए
वार्ड-6 : ट्रक यूनियन, गांव कंबोपुरा, डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल, गांव सिरसी, अंबेडकर कॉलोनी, गांव दाहा जागीर, गांव मंदनपुर, सेक्टर-3, सब्जी मंडी व अनाज मंडी सेक्टर-3, एच.एस.आई.आई.डी.सी, रामेदव कॉलोनी, मंगल कॉलोनी, मंगल कॉलोनी पार्ट-2, चांद सराय, डेहा बस्ती, खेड़ा कॉलोनी।
वार्ड-7 :अशोक नगर, बाल्मिकी वस्ती, डी.सी कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर, कलंदरी गेट बाहरी, बूटा सिंह कॉलोनी, मोती नगर, प्रीतम नगर, सेक्टर-16, मीरा घाटी।
वार्ड-8 : सेक्टर-7,8,9, आई.टी.आई कॉलोनी, बी.एस.एन.एन. कॉलोनी
वार्ड-9 : न्यू हाउसिंग कॉलोनी, सेक्टर-13, सेक्टर-13 एक्सटेंशन, ओल्ड हाऊसिंग कॉलोनी
वार्ड-10 : आई.ए.आर.आई, बाल्मिकी बस्ती, दयानंद कॉलोनी,एल.आई.सी क्वार्टर, आई.सी.ए.आर., डी.डब्ल्यू.आर, मॉडल. टाऊन, सैनी कॉलोनी, एन.डी.आर.आई, न्यू वजीर चंद कॉलोनी, सेक्टर-31, न्यायपुरी, एफ.सी.आई गोदाम, सेक्टर-12 पार्ट 1व 2, के.सी.एम.सी कैंपस, सी.एस.एस.आर.आई।
वार्ड-11 : दीवान कॉलोनी, चार चमन, जनरैल कॉलोनी, पुरानी सब्जि मंडी, दयाल सिंह कॉलोनी, आर्दश नगर, रणधीर कॉलोनी, पुरानी तहसील, रामबाग, पुरूषोत्तम गार्डन, अवतार कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, दुज्गल कॉलोनी, अर्जुन नगर, आजाद नगर, सुभाष कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, ऑफिर्सस कॉलोनी, महिला आश्रम, चमन गार्डन, संत नगर, चमन गार्डन एक्सटैंशन, बैंक कॉलोनी।
वार्ड-12: सदर बाजार, इब्राहिम मंडी, दराबी लाईन, तोपखाना, पुरानी अनाजमंडी, भीम नगर, वकीलपुर, ज्वाहर नगर, उपकार कॉलोनी, रमेश नगर।
वार्ड-13 : राजीव कॉलोनी, ब्रह्मानगर, जनकपुरी, दयालपुर गेट, भक्त मंडी, रविदासपुर, न्यू रमेश नगर, बांसो गेट।
बार्ड-14 : राजीव कॉलोनी, ब्रह्मानगर, जनकपुरी, दयालपुरा गेट भक्त मंडी, रविदास पुरा, न्यू रमेश नगर, बांसो गेट।
वार्ड-15 : जुडला गेट, कोट मौहल्ला, चौड़ा बाजार, घोसी कॉलोनी, बांसो गेट, होली मोहल्ला, कलंदरी गेट, अर्जुन गेट, जाटों गेट।
वार्ड-16 : भाट कॉलोनी, गोबिंद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बहादुर चंद कॉलोनी, न्यू बहादुर चंद कालॉनी,लव-कुश कॉलोनी, बाल्मिकी कॉलोनी, गीता कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, शालीमार कॉलोनी, आनंद विहार, गप्पू वाला बाग।

वार्ड-17 : हकीकत नगर, महावीर कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शास्त्री नगर, ढींगा खेड़ा, कोढ़ी कॉलोनी।
वार्ड-18: प्रेम नगर, ज्योति नगर, यमुना विहार, जिला जेल बालाजी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, गुरूनानकपुर, प्रेम कॉलोनी, न्यू ज्योति नगर, डेहा बस्ती, फ्रैंडस कॉलोनी, शांति नगर।
वार्ड-19 : रामनगर, मद्रासी कॉलानपी, न्यू प्रमे नगर।
वार्ड-20: सी.एच.डी सिटी, धौलगढ़, गांधी नगर, जरीफा वीरान, न्यू नसीब पुरम, पालनगर, सैदपुरा, उचाना, विजय नगर, शांति नगर भाग, इंदिरा विकास कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed