{"_id":"5b561eff4f1c1b43748b695d","slug":"81532370687-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधगिरी अभियान शुरू : शपथ है, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे, पौसेंगे और पेड़ इन्हें बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधगिरी अभियान शुरू : शपथ है, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे, पौसेंगे और पेड़ इन्हें बनाएंगे
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम और जींद के बाद करनाल की नई अनाज मंडी से प्रकृति को संजोए रखने के लिए पौधगीरी कार्यक्रम का आगाज किया। साथ ही दो हजार स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनाते हुए उनको पौधे वितरित किए। इस दौरान हजारों बच्चों समेत पंडाल में मौजूद लोगों को सीएम ने ‘जागेंगे, जगाएंगे, यह सबको बतलाएंगे, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे, पोसेंगे, पेड़ इन्हें बनाएंगे, आज इन्हीं के नन्हें मित्रों को हम वृक्ष बनाएंगे और अपने वातावरण को हरा-भरा चमकाएंगे’ की शपथ भी दिलाई।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी परिसर में पिलखन का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि बालक की तरह पौधे का भी पालन करना होगा, इसी तरीके से हमारा पर्यावरण संरक्षित रह सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को पौधगीरी कार्यक्रम से उत्साहित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के तीन महीनों में वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए छठी से बारहवीं कक्षा के स्कूली बच्चों द्वारा प्रदेश में 22 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
करनाल के बच्चों का भी इसमें अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले पौधागीरी कार्यक्रम गुरुग्राम और जींद जिले में भी आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगाए जाने वाले सभी पौधे सुरक्षित रहें, इसके लिए एक योजना बनाई गई है। इसके तहत हर छात्र-छात्रा अपने हाथों से लगाए गए पौधे को समय-समय पर खाद और पानी देंगे। अपना व पौधे का नाम तथा रोपण तिथि लिखेंगे। छ: महीने की अवधि के बाद पौधे की ग्रोथ व लंबाई की पैमाइश करेंगे। ऐसा करके विद्यार्थी को संबंधित स्कूल के माध्यम से 50 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो तीन साल तक और छ: बार मिलेगी। इस प्रकार, तीन साल में पौधा पेड़ का आकार ले लेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से विद्यार्थी का पौधा सूख गया, तो वह अगले साल पौधगीरी प्रतियोगिता में दोबारा भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विजेताओं को पौधा देकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले 8वीं से 12वीं कक्षा के 5 विद्यार्थियों को एक-एक पौधा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पौधों से भरी 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें जिला के भिन्न-भिन्न स्कूलों में जाने के लिए रवाना किया। ट्रालियों में करीब 18 हजार पौधे रखे गए थे, जिनमें नीम, गुमार, डेक, तूण, गुलमोहर, कनेर, गुड़हल, चांदनी, पिलखन, आंवला व जामुन जैसे छायादार, फलदार व फूलदार पौधे शामिल थे, जबकि कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के हाथों में भी आम व अमरूद के फलदार पौधे थे।
लगाए जाएंगे 1.40 लाख पौधे
कार्यक्रम में घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में तुलसी का एक पौधा भेंट किया। दूसरी ओर, करनाल में पौधगीरी कार्यक्रम के तहत अब तक करीब 35 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके तहत चालू सीजन में जिले में 1 लाख, 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने की मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा मंडल प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, डीसी डा. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया, भाजपा शहरी मंडल प्रधान प्रवीन लाठर, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा व पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, कुलदीप शर्मा, मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा, अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक आलोक वर्मा, डिवीजनल वन अधिकारी बिजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।