फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धूल भरी आंधी व तुफान की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट

धूल भरी आंधी व तुफान की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट

Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
धूल भरी आंधी व तुफान की आशंका, प्रशासन ने किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 मई सोमवार को प्रदेश में तेज हवाओं के झोंके, बिजली कड़कने के साथ बारिश आ सकती है। कई इलाकों में धूल भरी हवाएं भी चलने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से 7 और 8 मई को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जिलेभर के लोगों का आह्वान किया है कि वे ऐसी स्थिति में कुछ सावधानी बरतें। डीसी एवं आपदा प्रबंधन के जिला रिस्पोंसिबल ऑफिसर डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि जनता को इस चेतावनी से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वज्रध्वनि के साथ आंधी आने की स्थिति में कुछ चीजेें ऐसी हैं, जो हमें करनी चाहिए, कुछ ऐसी है जो नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तैयारी के तौर पर इस तरह की स्थिति से पहले हमें अपने घर में सुरक्षा की इमरजेंसी किट रखनी चाहिए, जिसमें सभी जरूरी चीजें हो।
विज्ञापन


ये बरते सावधानियां
पेड़ों से दूरी बनाकर रखें
पशुओं को भी पेड़ो से दूर रखें।
सोने से पहले चूल्हे, भट्ठी और आस-पास लगी हुई आग को बुझाकर सोएं।
छतों पर भारी भरकम सामान खुला न रखें
घर पर इलेक्ट्रोनिक सामान का प्लग हटा दें।

आगामी 24 घंटे में चलेगी धूल भरी आंधी
रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 62 व दोपहर बार 41 फीसदी रही, इसी प्रकार वायु दबाव सुबह 18.7 व दोपहर बाद 19.0 एमएम रहा। हवा की गति न के बराबर दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस बारे में केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने कहा कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश में धूल भरी आंधी आने की संभावना है, कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान और नीचे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed