{"_id":"5a55088e4f1c1b50308b462c","slug":"81515522190-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बसंत पंचमी पर 6 फीट उंची पतंगे भरेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बसंत पंचमी पर 6 फीट उंची पतंगे भरेगी उड़ान
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आसमां में छाएंगे ‘भाभी जी, छोटा भीम और टाइगर...’
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बसंत पंचमी पर्व को लेकर कर्णनगरी में तैयारियां शुरू हो गई है। 22 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाने के लिए लोग अभी से पतंगों की खरीदारी और पतंगबाजी से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी हैं। खरीददार ‘भाभी जी घर पर हैं, टाइगर जिंदा है, हैपी न्यू इयर, स्पाइडर मैन, ताजमहल, छोटा भीम बेस्ड करेक्टर वाली पतंगें ज्यादा खरीदने में रुचि ले रहे हैं। वहीं आधे फुट की बजाए छह फीट लंबी पतंग भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो बसंत पंचमी पर आसमान में उड़ान भरेंगी। कहने को तो बसंत पंचमी पर्व 22 जनवरी को है और इसमें अभी 13 दिन बाकी है, लेकिन आसमान में अभी से रंग बिरंगी पतंगें अठखेलियां कर रही हैं। इससे अलग राजनेताओं और अभिनेताओं की पतंगें भी बाजार में रौनक है। बसंत पंचमी को लेकर बाजार भी पूरी तरह से तैयार हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग रंग और नाम की सैकड़ों पतंग दुकान पर रखी हुई हैं। वहीं, पतंगों को लेकर खासकर बच्चे और किशोरों में खासा उत्साह बना हुआ है। पहली बार बाजार में छह फीट तक की पतंग आई है, इसके खरीदारों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
इधर बिक रही चाइनिज डोर, नहीं है प्रशासन का ध्यान
बाजार में जहां पतंगों की खरीदारी जोरों पर हो हैं, वहीं चाइनिज डोर की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। जानकारी मुताबिक चाइनिज डोर की बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगाई हुई है, लेकिन फिर भी बाजार में चाइनिज डोर की बिक्री हो रही है। दुकानदार सरेआम प्रशासन की नाक तले इनकी बिक्री कर रहे हैं। गत वर्ष चाइनिज डोर से कई पक्षी घायल हुए थे और कई व्यक्ति भी चाइनिज डोर से जख्मी हुए थे। इसके बावजूद भी प्रशासन का चाइनिज डोर की हो रही बिक्री पर कोई ध्यान नहीं है। इस बारे में निगम के ईओ धीरज कुमार का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।