फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बिजली सप्लाई को लेकर फोन किया तो एसडीओ ने पूर्व सरपंच को दी धमकी, केस दर्ज

बिजली सप्लाई को लेकर फोन किया तो एसडीओ ने पूर्व सरपंच को दी धमकी, केस दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई को लेकर फोन किया तो एसडीओ ने पूर्व सरपंच को दी धमकी, केस दर्ज
बिजली सप्लाई को लेकर फोन किया तो एसडीओ ने पूर्व सरपंच को दी धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुंडला। पूर्व सरपंच के साथ बिजली निगम के एक एसडीओ द्वारा मोबाइल फोन पर गाली गलोच व देख लेने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए विकास खंड निसिंग सरपंच एसोसिएशन मैदान में उतर आई है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन नरवाल की अगुवाई में पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ सवाल उठाते हुए रोष जाहिर किया है। यह मामला गांव बीड़माजरा व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम जुंडला के मौजूदा एसडीओ सुनील दलाल के बीच जुड़ा हुआ है। पुलिस ने गांव बीड़माजरा के पूर्व सरपंच रमेश चंद की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रमेश चंद ने फोन पर की गई अभ्रता की सीडी भी विवेचना अधिकारी सुभाष को सौंप दी है। इसके आधार पर विवेचना अधिकारी ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 506 के तहत मामला दर्ज करके गहनता से जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रमेश चंद का बेटा राहुल ग्राम पंचायत बीड़माजरा का मौजूदा सरपंच होने के साथ साथ विकास खंड निसिंग सरपंच एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को गांव बीडमाजरा की बिजली सप्लाई बाधित होंने के संबंध में एसडीओ जुंडला सुनील दलाल से निगम के मोबाइल फोन पर पूर्व सरपंच रमेश चंद ने जानकारी चाही तो एसडीओ तैश में आ गए और अभ्रता पर उतर आए। आरोप है कि इसी बीच एसडीओ दलाल गाली गलोच करने लग गए। आरोप यह भी है कि एसडीओ ने इतना ही नहीं सुबह देख लेने की धमकी भी दे डाली। इससे आहत होकर पूर्व सरपंच रमेश ने पुलिस को शिकायत देकर एसडीओं दलाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। रोष प्रदर्शन में सरपंच एसोसिएशन प्रधान प्रवीन नरवाल, उपाध्यक्ष राहुल बीडमाजरा, भाजपा नेता मेहर सिंह जुंडला, सरपंच रामकिशन बजीदा, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह हथलाना, कृष्ण कतलाहेड़ी, सुखबीर जाणी, कृष्ण मंजूरा, सुमित सिरसी, सोनू दादुपुर, जगजीत नंबरदार, विकाश बीडमाजरा, पवन कुमार, पवन बीडमाजरा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उधर, एसडीओ दलाल ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त मैं कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।
विज्ञापन

बाक्सबाक्स
एसडीओ जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में: कृष्णचंद
इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीओ सुनील दलाल के खिलाफ कल ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed