फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोजगार मेले में जाने से पहले बेरोजगार युवा रोजगार विभाग में कराएं रजिस्ट्रेशन।

रोजगार मेले में जाने से पहले बेरोजगार युवा रोजगार विभाग में कराएं रजिस्ट्रेशन।

Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में जाने से पहले बेरोजगार युवा रोजगार विभाग में कराएं रजिस्ट्रेशन।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 पंडित चिरंजी लाल शर्मा कॉलेज में 27-28 जनवरी को लगने वाले रोजगार मेले में जाने से पहले बेरोजगार व्यक्ति को पहले रोजगार विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस बेरोजगार व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन रोजगार विभाग में होगा उन्हीं व्यक्तियों को कंपनी इंटरव्यू लेगी।
बता दें इस रोजगार मेले में 100 कंपनियां आ रही है और 8256 पदों पर भर्ती होनी है। खास बात यह है कि इसमें विभिन्न कोर्सिस के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा। चयनित युवाओं के सैलरी पैकेज की शुरूआत 12 हजार रुपये से होगी। नव ज्योति एजेंसी के एजेंसी के एमडी गुरशरण खुराना के अभी तक आठ हजार से ज्यादा युवाओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 30 काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों के पहुंचे की है उम्मीद
मेले में करनाल के अलावा कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और यमुनानगर जिले के युवा हिस्सा ले सकते हैं। मेले में करीब एक लाख युवाओं के रोजगार के लिए पहुंचने की उम्मीद है। अकेले करनाल जिले के 9 कॉलेजों के फाइनल ईयर में 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने वाले युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 और 31 को रोहतक में लगेगा जॉब फेयर।
सरकार प्रदेश के हर जिले के युवाओं को रोजगार देने जा रही है। करनाल के बाद 30 व 31 जनवरी को रोहतक में जॉब फेयर लगाया जाएगा। यहां भी पांच जिलों के युवा मेले में हिस्सा लेंगे। इसी तरह हर जिले के युवाओं को रोजगार देने की सरकार ने योजना बनाई है।

सीएम 28 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि रोजगार मिले का शुभारंभ राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और दूसरे दिन 28 जनवरी को सीएम मनोहर लाल विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम ही रोजगार के लिए चयनित युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए दोनों दिन 80-80 विद्यार्थी स्वयंसेवकों के रूप में ड्यूटी भी देंगे, जबकि एजेंसी की ओर से 300 कर्मी व्यवस्था बनाने में जुटेंगे।


मेले को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। शहर की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। जनसुविधा और पीने के पानी आदि की भी मेला स्थल पर पूरी व्यवस्था की गई है।
-नरेंद्र पाल मलिक, नोडल अधिकारी एवं एसडीएम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed