Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six new courts will be built in place of two dilapidated badminton courts.

Karnal News: दो जर्जर बैडमिंटन कोर्ट की जगह बनेंगे छह नए कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Six new courts will be built in place of two dilapidated badminton courts.
करनाल। कर्ण स्टेडियम में बैडमिंटन और बॉक्सिंग का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। स्टेडियम में जल्द ही छह नए बैडमिंटन कोर्ट और एक बड़ा बॉक्सिंग हॉल बनाने की तैयारी है। इसके लिए ड्राइंग और एस्टीमेट संबंधित विभाग को भेजे जा चुके हैं। यह परियोजना पूरी होने पर खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी स्टेडियम में मौजूद दोनों बैडमिंटन कोर्ट और बॉक्सिंग हॉल की हालत खस्ता है। बड़ी संख्या में खिलाड़ी इन खेलों का अभ्यास करते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें निजी अकादमियों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणा समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठाया। बैठक में विधायकों के साथ एसीएस स्तर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की वन-टू-वन चर्चा हुई। इस दौरान विधायक ने करनाल विधानसभा क्षेत्र की लंबित घोषणाओं और विकास कार्यों पर अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की संख्या के मुकाबले सुविधाएं कम
कर्ण स्टेडियम में फिलहाल बैडमिंटन के दो कोर्ट हैं। दोनों की हालत ठीक नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी होती है। बॉक्सिंग हॉल की स्थिति भी बेहतर नहीं है। इन दोनों खेलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। ऐसे में सुविधाओं की कमी का असर उनकी तैयारी पर पड़ता है। कई मुकाबले भी निजी अकादमियों में आयोजित कराने पड़ते हैं। छह नए बैडमिंटन कोर्ट और बड़े बॉक्सिंग हॉल का निर्माण होने से खिलाड़ियों को स्टेडियम में ही बेहतर माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के लिए स्टेप्स बनाने पर भी विचार
विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टैंड बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। करनाल में खेल सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed