{"_id":"5af88bc64f1c1bd1408b51a5","slug":"71526238150-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व तेज हवा से शहर में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व तेज हवा से शहर में ब्लैक आउट
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रविवार की शाम को अचानक आए मौसम से बदलाव से एक तरफ जहां लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। लोगों ने ठंडी हवाओं के साथ-साथ रिमझिम बारिश का भी लुत्फ उठाया। हालांकि, तेज हवा व बारिश के कारण पूरे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति रही। आंधी आते ही बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। अकेले शहर ही नहीं कस्बों के भी यही हालात रहे। रविवार सुबह चुबन वाली गर्मी से दिन की शुरुआत हुई और पारा 39 पार तक पहुंच गया। हालांकि शाम को जरूर लोगों को तेज हवा के कारण राहत मिली, साथ ही बारिश आने के कारण तापमान में गिरावट आई। सात बजे से लेकर रात दस बजे तक तेज हवा चलती रही। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से तो जरूर राहत मिली, लेकिन पूरे शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बारिश के कारण मुगल कैनाल, सेक्टर आठ, 9 व सेक्टर 13 समेत माडल टाउन अन्य क्षेत्रों की लाइट गुल रही। इसी प्रकार के हालात असंध, घरौंडा, तरावड़ी समेत अन्य कस्बों के रहे।