{"_id":"5a170f8b4f1c1b70548bf1ac","slug":"71511460747-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हर मोर्चे पर रही विफल : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हर मोर्चे पर रही विफल : चौटाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा हर मोर्चे पर रही विफल : चौटाला
असंध। भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा राज से तंग आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा और प्रदेश में इनेले की सरकार बनेगी। ये कहना है इनेलो से हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला का। दुष्यंत चौटाला बुधवार देर रात वरिष्ठ इनेलो नेता नरेश रंगरूटीखेड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने बड़े सपनों के साथ भाजपा की सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले बड़े बड़े वायदे किये थे जो अब कंही भी दिखाई नही दे रहे हैं। अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा के दिखाने के दांत कुछ ओर हैं और खाने के कुछ ओर हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब जनता के लिए समय नही है वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और चुनाव से पहले ही कुर्सी की लड़ाई पार्टी के अंदर ही लड़ रहे हैं। इस समय पूरे प्रदेश में अगर किसी सरकार को प्रदेश की जनता याद कर रही है, तो वह चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में बनने वाली इनेलो सरकार को याद कर रही है। आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी जहां जनता के लिए अभिशाप रही हैं, वहीं भाजपा नेताओं ने तिजोरियां भरने का काम किया है। वहीं, दूसरी तरफ देश व प्रदेश की जनता आज भी अच्छे दिनों का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर इनेलो हलका प्रधान धर्मबीर पाढा, नरेश रंगरूटीखेड़ा, सतीश बल्हारा, नरेंद्र सिंधड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।