फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   678 registries and certificates stuck in 11 days, revenue worth Rs 15 crore also lost

Karnal News: 11 दिनों में फंस गईं 678 रजिस्ट्री और प्रमाणपत्र, 15 करोड़ का राजस्व भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
678 registries and certificates stuck in 11 days, revenue worth Rs 15 crore also lost
तहसील में रजिस्ट्री कर वाते लोग संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों ने मांगों को मानने पर हड़ताल वापस ले ली है। राजस्व अधिकारी बुधवार को काम करेंगे, इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से लगातार 11 दिनों से तहसील संबंधित कार्य प्रभावित हैं। 678 रजिस्ट्री रुकी हुई हैं, इसके अलावा प्रमाणपत्र और डोमिसाइल संबंधित कार्य भी नहीं हो पाए। हड़ताल के चलते करीब 15 करोड़ से ज्यादा का राजस्व भी प्रभावित हुआ है।

पटवारी और कानूनगो पिछले सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। वे बुधवार तक हड़ताल पर रहे थे, इसके चलते डोमिसाइल, प्रमाणपत्र और जमाबंदी समेत अन्य कार्य बंद हो गए थे। वे वीरवार को काम पर लौटे तो राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। अधिकारियों ने वीरवार को एक दिन की पेन डाउन हड़ताल रखने का फैसला लिया था। उनकी मांगों को नहीं माना तो वे अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व अधिकारी चंडीगढ़ मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंगलवार को कई दौर की बैठक चली। राजस्व अधिकारियों ने मांगों को मानने पर हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन





चौथे दिन लोगों को मिली मायूसी

- प्रेमनगर के हरी सिंह ने बताया कि उनको मकान की रजिस्ट्री करानी है वे इसके लिए पहले टोकन भी ले चुके थे और सभी प्रक्रिया भी पूरी कर चुके थे लेकिन हड़ताल के कारण पांच दिन से उनका काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्योति नगर के अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें रजिस्ट्री के लिए पांच दिन से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पहले पटवारी के हड़ताल पर होने के कारण उनकी लोन की फाइल अटक गई थी, अब रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed