फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अंबाला के मोनू राणा गैंग के 50 हजार रुपए इनामी बदमाश को किया एसटीएफ ने काबू

अंबाला के मोनू राणा गैंग के 50 हजार रुपए इनामी बदमाश को किया एसटीएफ ने काबू

Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के मोनू राणा गैंग के 50 हजार रुपए इनामी बदमाश को किया एसटीएफ ने काबू

विज्ञापन
करनाल। पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट करनाल ने अंबाला के मोनू राणा गैंग के 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश साहिल को पकड़ लिया है। यह बदमाश 2017 से फरार चल रहा था। इस बदमाश पर जान से माने का प्रयास करने, मारपीट कर लूटने सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। एसटीएफ टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि एसटीएफ एसपी नाजनीन भसिन व डीएसपी राहुल देव के निर्देश पर उनकी टीम ने अंबाला के गांव बनोदी निवासी साहिल को नारायणगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है, इस बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है और यह पिछले दो साल से फरार चल रहा है। संजीव ने बताया कि उनकी टीम में एएसआई राजेश, ईएएसआई सुखदीप, एएसआई विजय, एचसी राजेंद्र, सिपाही प्रदीप, संदीप व मनोज कुमार शामिल हैं। जिन्होंने इस बदमाश को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि बदमाश साहिल अंबाला की मोनू राण गैंग का सदस्य है। इसने दूसरी गैंग भुप्पी राणा के सदस्य साहिल राणा को जान से मारने का प्रयास किया था, उस दौरान साहिल राणा पुलिस की हिरासत में था। इस लिए इस बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। बदमाश साहिल को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed