{"_id":"5b5b76834f1c1bee748b65a9","slug":"61532720771-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की संभावना को लेकर स्वास्थ्य की टीम ने किया गांवों का दौरा, अलर्ट के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की संभावना को लेकर स्वास्थ्य की टीम ने किया गांवों का दौरा, अलर्ट के निर्देश
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ की संभावना को लेकर स्वास्थ्य की टीम ने किया गांवों का दौरा, अलर्ट के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को उप सिविल सर्जन राजेश गोरिया और सेनेटरी इंसपेक्टर सुरेंद्र सिंह ने इंद्री खंड का बाढ़ निरीक्षण किया गया। इन गांवों में घीड़, डबकोली कला, नागल कमलापुर हलवाना, सैइद, नबियाबाद छपड़ा, जपती छपरा आदि गांव शामिल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्री और घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घीड़, खुखनी, चौरा और बड़सत के चिकित्सा अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति में अलर्ट रहने और निपटने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों को सभी तरह की आवश्यक दवाइयों के बारे में बताया गया। विभाग की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी आदेशों तक आकस्मिक अवकाश बंद करने और साथ ही मुख्यालय को मेंटेन करने की हिदायत दी गई। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।