{"_id":"5a4e714a4f1c1bf61b8b6b8d","slug":"61515090250-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में निसिंग का सतीश कुमार रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में निसिंग का सतीश कुमार रहा अव्वल
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
हरिद्वार में आयोजित सीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता हरिद्वार के भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में 28 से 31 दिसंबर तक खेली गई। प्रतियोगिता में निसिंग क्षेत्र के सतीश कुमार ने हरियाणा टीम में बतौर आल राउंडर खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रदेशों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में सतीश कुमार ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट हासिल किए और 12 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं सतीश को फाइनल मैच में मैन आफ दा मैच घोषित किया गया। निसिंग पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। सतीश कुमार ने जीत का श्रेय कोच भूपेंद्र सिंह और पिता रणधीर सिंह को दिया।