फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Message of freedom from addiction conveyed through a human chain.

Karnal News: मानव श्रृंखला से दिया नशा मुक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Message of freedom from addiction conveyed through a human chain.
दयाल सिंह स्कूल में मानव श्रृंखला बनाते विद्यार्थी। संस्थान
करनाल। युवा स्वयंसेवकों व क्लब सदस्यों ने सेवा पखवाड़ा के तहत नशामुक्ति व स्वच्छता अभियान चलाए। एसडी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। दयाल सिंह स्कूल करनाल में 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के तहत युवा संसद, मानव श्रृंखला व नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने बताया कि कलसी-बरसालू और जोहड़ माजरा में युवाओं को स्वच्छता व प्लास्टिक प्रदूषण कम करने को जागरूक किया गया। सर छोटू राम मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बढ़सों में 120 से अधिक युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली। नीलोखेड़ी व इंद्री में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed