फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   6 lakh froud on the name of land sale

प्लॉट बेचने के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
6 lakh froud on the name of land sale
गांव धनौरा जागीर निवासी एक महिला से प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौरा जागीर निवासी पिंकी ने बताया कि 2019 में उसने गांव के ही विष्णु से साढ़े 6 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। बाद में उसने प्लॉट में पेड़ पौधे भी लगा दिए। परंतु प्लॉट खरीदने के करीब 4 महीने बाद गांव के ही संजू और मंजू ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया और ट्रैक्टर चलाकर पेड़-पौधे भी नष्ट कर दिए। जब महिला ने ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह प्लॉट हमने विष्णु से खरीदा है। महिला ने विष्णु से अपनी रकम वापस मांगी तो मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed