{"_id":"5f6525778ebc3ef47d7e1be9","slug":"6-lakh-and-32-thousand-robbed-with-eye-spray-karnal-news-knl44646163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal Crime News: तेल गिरने की बात कह रुकवाई गाड़ी, फिर आंखों में स्प्रे डाल लूटे 6.32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal Crime News: तेल गिरने की बात कह रुकवाई गाड़ी, फिर आंखों में स्प्रे डाल लूटे 6.32 लाख रुपये
Sun, 20 Sep 2020 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ शर्मा। आईटीआई चौक पर एक व्यापारी से दो बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में 6.32 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पैसे निकाल लिये और बैग को बलड़ी रोड पर फेंककर फरार हो गये। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने शिकायत केे आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जींद निवासी रामप्रताप ने बताया कि उसका पानीपत में तौलियों का बिजनेस है। करनाल में उनके रिश्तेदार रहते हैं। शुक्रवार को उसने सोचा कि रिश्तेदारों को मिलता चलूं। जब वे करनाल में आईटीआई चौक के पास पहुंचे तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कहा कि गाड़ी से तेल गिर रहा है। बातों को विश्वास करते हुए उन्होंने साइड में कार को रोका और चेक करने लगे।
इस दौरान उनमें से एक ने उनकी आंखों में स्प्रे मार दिया, जिससे आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इस दौरान युवक गाड़ी की पीछे वाली सीट पर रखे पैसों का बैग लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में छह लाख 32 हजार रुपये थे। बदमाशों ने शातिराना अंदाज में पूरी घटना को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान बलड़ी रोड पर लूटा हुआ बैग खाली पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सेक्टर 32-33 पुलिस थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।