फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   6.70 lakh voters

जिले पौने सात लाख मतदाता दिखाएंगे वोट की ताकत

Thu, 13 Feb 2014 12:15 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 13 Feb 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
6.70 lakh voters
लोकसभा चुनाव में जिले के 6,70,888 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इनमें 3,65,280 पुरुष तथा 3,05,608 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के गुहला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,56,874 मतदाता हैं, जबकि सबसे अधिक 1,78,997 मतदाता कलायत विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद गुहला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 1,56,874 मतदाताओं में से 83,858 पुरुष तथा 73,016 महिला मतदाता मतदान में भाग लेंगे। इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में 1,78,997 मतदाताओं में से 99,372 पुरुष तथा 79,625 महिला मतदाता लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैथल विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,73, 425 मतदाताओं में से 93,619 पुरुष तथा 79,806 महिला मतदाता मतदान करेंगी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,61,592 मतदाताओं में से 88, 431 पुरुष तथा 73,161 महिला मतदाता मतदान में भाग लेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि जिले में 9,528 युवा मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उपयोग करेंगे। ये मतदाता हाल ही में सितंबर से जनवरी, 2014 तक मतदाता सूचियों में संशोधन के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर मतदान में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मतदाताओं में सबसे ज्यादा युवा मतदाता लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 2692 शामिल हुए हैं, जिनमें 1906 युवक तथा 786 युवतियां शामिल हैं। इसी प्रकार कैथल विधानसभा क्षेत्र में 2,348 युवा मतदाताओं ने अपने नाम दर्ज करवाए हैं, जिनमें 1602 युवक तथा 746 युवतियां शामिल हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2082 युवा मतदाता पहली बार वोट के हकदार बने हैं, जिनमें 1626 युवक तथा 456 युवतियां शामिल हैं। गुहला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2406 नए युवा मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है, जिनमें 1718 युवक तथा 688 युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed