फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   520 players selected for Khel Maha Kumbh

Karnal News: खेल महाकुंभ के लिए चुने 520 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
520 players selected for Khel Maha Kumbh
01.... कर्ण स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोल को रोकने का प्रयास 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंचकूला में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शनिवार को कर्ण स्टेडियम में महिला एवं पुरुष वर्ग के करीब तीन हजार खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। वरिष्ठ वर्ग में 26 प्रकार के खेलों के ट्रायल लिए गए। पहले दिन करीब एक हजार व दूसरे दिन 520 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस बार नौकायन की कयाकिंग स्पर्धा के राज्य स्तरीय मुकाबले 11 से 13 जुलाई तक करनाल में ही होंगे।
दूसरे दिन फुटबॉल, लॉन टेनिस व खो-खो खेलों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल कर्ण स्टेडियम में, हैंडबॉल व नेटबॉल के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल करनाल इंटरनेशनल स्कूल सुभरी व साइकिलिंग के लिए ट्रायल एनडीआरआई रोड पर सुबह नौ से 10 बजे तक पांच जुलाई को लिया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल की रिपोर्ट खेल मुख्यालय में सोमवार को बनाकर भेजी जाएगी। कर्ण स्टेडियम में ट्रायल सुबह नौ से पांच बजे तक की गई है। इसके अलावा, इनमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग की श्रेणी में भाग लेंगे। जिमनास्टिक के ट्रायल में करीब 22 बच्चों ने भाग लिया। यह ट्रायल जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी सेक्टर 13 बलदेव स्कूल में कराया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में कर्ण स्टेडियम, कुंजपुरा तथा जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी के बच्चों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी के आठ बच्चों का चयन हुआ जिसमें पांच लड़कियां लक्षिका, चाहत, कशिश, पार्वती, अंशिका और तीन लड़कों में अरुण, प्रेम कुमार, रंजन का चयन हुआ। वहीं कर्ण स्टेडियम में 10 व कुंजपुरा के चार बच्चों का जिमनास्टिक में चयन हुआ। लड़कियों में कलात्मक जिमनास्टिक के अंदर प्रथम स्थान लक्षिका, दूसरा स्थान चाहत और तीसरा स्थान कशिश और इसी प्रकार लड़कों में पहला चयन अरुण, दूसरा चयन प्रेम कुमार और तीसरा चयन रंजन कुमार का हुआ। लयबद्ध प्रतियोगिता में पहला स्थान छवि, दूसरा चारू व तीसरा स्थान निमिषा ने पाया।

01.... कर्ण स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोल को रोकने का प्रयास 

01.... कर्ण स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोल को रोकने का प्रयास 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed