फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सबसे ज्यादा भेदभाव इनेलो ने किया, इसलिए परिवार के सदस्य तिहाड़ जेल में : सांसद सैनी

सबसे ज्यादा भेदभाव इनेलो ने किया, इसलिए परिवार के सदस्य तिहाड़ जेल में : सांसद सैनी

Mon, 29 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सबसे ज्यादा भेदभाव इनेलो ने किया, इसलिए परिवार के सदस्य तिहाड़ जेल में : सांसद सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र के सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी ने रविवार को पुरानी सब्जी मंडी में समान रोजगार रैली में शिरकत की। सांसद ने इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भेदभाव इनेलो ने किया। इसी वजह से आज इनका सारा परिवार तिहाड़ जेल में है। वहीं, सांसद ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस देश की 70 साल की आजादी में से 55 साल कांग्रेस ने राज किया। पूरे देश को भूखे नंगों की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया व पांच मुख्यमंत्री एक ही समाज से रहे, जिसमें देवी लाल, भजन लाल, बंसी लाल, ओम प्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल रहे। इन्होंने इस कदर भेदभाव किया कि अपने 10 परसेंट लोगों को 55 परसेंट रोजगार व 90 परसेंट लोगों को 45 परसेंट रोजगार दिया जिससे पूरे प्रदेश में असमानता फैली हुई है। एलएसपी सरकार के आने पर इस भेदभाव को दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को जलाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा चौटाला परिवार शामिल है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार आने पर लोकतंत्र को बहाल किया जाएगा व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सातों मुद्दों को लागू किया जाएगा। जनसंख्या के अनुपात में 100 प्रतिशत आरक्षण, हम दो हमारे दो किसानों को मजदूरों के साथ जोडना, एक परिवार एक रोजगार पॉलिसी को लागू करना राज्यसभा के नकली दरवाजे को बंद करना विकलांग वृद्धों को 5000 पेंशन, एसवाईएल का पानी हिमाचल के रास्ते हरियाणा पहुंचाया जाएगा। रैली की अध्यक्षता जिला प्रधान रणधीर सिंह पंाचाल ने की। रैली में जिला अध्यक्ष करनाल रणधीर सिंह पांचाल, लोकसभा अध्यक्ष पंकज रोड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, राम पाल रोड़, उपाध्यक्ष करता राम कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र रोहिल्ला व इंद्री से नितिन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed