फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लोकल वाहन चालक व टोल कर्मियों में हुई भिडंत, हुई तोड़फोड, एक घंटा फ्री रहा टोल टैक्स

लोकल वाहन चालक व टोल कर्मियों में हुई भिडंत, हुई तोड़फोड, एक घंटा फ्री रहा टोल टैक्स

Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लोकल वाहन चालक व टोल कर्मियों में हुई भिडंत, हुई तोड़फोड, एक घंटा फ्री रहा टोल टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)।
सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा लोकल वाहनों को टोल फ्री करने के निर्देश पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल वाहन चालकों और टोल अधिकारियों के बीच चल रहा टोल युद्ध और बढ़ गया है। सोमवार को टोल टैक्स काटने को लेकर लोकल वाहन चालकों व टोल सिक्योरिटी गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। टोल प्लाजा के बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे बूथ कर्मचारी मौके से फरार हो गए। लगभग एक घंटे तक टोल फ्री चलता रहा। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव, घरौंडा थाना मनोज कुमार, मधुबन थाना प्रभारी राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ टोल पर पहुंचे। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। लोकल वाहन मालिकों ने टोल सिक्योरिटी पर गुंडागर्दी और बंदूक दिखाकर टोल वसूलने का आरोप लगाया है।

पिछले 15 दिनों से चल रहा है विवाद
लगभग 15 दिन से लोकल वाहनों के टोल वसूलने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने स्वयं टोल पर जाकर टोल अधिकारियों को लोकल वाहनों के लिए टोल फ्री करने के निर्देश दिए थे, लेकिन टोल अधिकारियों ने उसके आदेशों को अहमियत नहीं दी। जिस कारण सोमवार को ही फिर टोल को लेकर लोकल वाहन चालक व टोल सिक्योरिटी के बीच जमकर मारपीट हुई। गुस्साएं वाहन चालकों ने टोल बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद टोल पर अफरा-तफरा मच गई और बूथ कर्मचारी बूथों को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिक्योटी गार्डों की गाड़ी से मिले लाठी डंडे, गोली व कारतूस
बसताड़ा टोल पर जब तोड़फोड़ हुई तो इस दौरान एक सफेद स्कॉर्पियों गाड़ी के भी शीशे तोड़े गए। इस गाड़ी में लाठी-डंडे पड़े हुए थे। इतना ही नहीं गाड़ी के अंदर बंदूक की गोलियां व कारतूस भारी संख्या में थे। यदि जल्द ही पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो मामला बढ़ने की संभावना थी। बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो गाड़ी टोल सिक्योरिटी गार्डों की थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिले वाहन चालक, कहा बंदूक दिखाकर वसूल रहे हैं टोल
घरौंडा व उसके आस-पास के क्षेत्र के वाहन चालक एकत्रित होकर लघु सचिवालय करनाल में पहुंच और वे एसपी से मिले। वहां उन्होंने आरोप लगाया कि टोल अधिकारियों ने रोहतक की तरफ से बाउंसर बुलाए हुए हैं जो बंदूक दिखाकर टोल वसूल रहे हैं। रविवार को करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने लोगों से आश्वासन दिया कि जब तक वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात नहीं करते तब तक टोल फ्री चलता रहेगा, लेकिन टोल अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। टोल सिक्योरिटी गार्डों की गाड़ी से अवैध बंदूक की गोलियां व कारतूस भी पाए गए हैं।

ये बोले, डीजीएम
डीजीएम संजय माथुर के मुताबिक लोकल वाहन चालकों का मासिक पास बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। लेकिन कुछ लोग लोकल वाहनों की आड़ में बाहरी वाहनों को बगैर टोल टैक्स दिए निकलना चाहते हैं। आज भी एक ट्रक चालक ने बूथ तोड़कर निकला था, जिसके बाद यह पूरा विवाद हुआ। कुछ लोगों ने टोल बूथ पर तोड़फोड़ की। चार पांच लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। किसी वाहन को फ्री निकालने का कोई प्रावधान नहीं हैं।

सांसद का ब्यान गैर जिम्मेदाराना :डीजीएम
डीजीएम संजय माथुर का कहना है कि रविवार को सांसद अश्विनी चोपड़ा ने एक गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। जो कि कानून से हटकर हैं। सरकार की गाइड लाइन उचित हैं। टोल को लेकर जो सत्ता पक्ष व राजनीतिक दल तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लोग भड़के हैं।

एक घंटे तक फ्री रहा टोल टैक्स
टोल टैक्स पर हंगामे के दौरान करीब एक घंटे तक टोल फ्री रहा। एक घंटे तक किसी वाहन चालक से टोल नहीं लिया गया। झगड़े के मामले को शांत करने के बाद डीएसपी राजीव ने एक घंटे बाद टोल टैक्स को शुरू कराया और फिर वाहनों चालकों से टैक्ट लिया गया।


बसताड़ा टोल प्लाजा पर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। अभी तक किसी पक्ष की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। टोल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं और पुलिस की मौजूदगी में टोल टैक्स दोबारा शुरू किया गया हैं। -राजकुमार, थाना प्रभारी मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed