फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहर में भारी वाहनों पर सुबह

शहर में भारी वाहनों पर सुबह

Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों पर सुबह
शहर में भारी वाहनों पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक प्रतिबंध
विज्ञापन

करनाल। जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने करनाल के नमस्ते चौक, मेरठ चौक, सेक्टर 14 चौक, निर्मल कुटिया चौक, आईटीआई चौक व लिबर्टी चौक से हांसी रोड के रास्ते कैथल की ओर जाने वाले और इसी प्रकार कैथल से करनाल शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पर सुबह बजे से शाम 8 बजे तक प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाएं होने का भी अंदेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में कई बार कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारी वाहनों के संबंधित रास्तों से आने जाने पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से मान्य होंगे और आगामी 13 अगस्त 2018 तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed