{"_id":"5ac669bf4f1c1bf1618b5b24","slug":"51522952639-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकायत पर पहले हुआ समझौता, शादी नहीं कि तो दोबारा कराया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकायत पर पहले हुआ समझौता, शादी नहीं कि तो दोबारा कराया मामला दर्ज
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की शिकायत पर पहले हुआ समझौता, शादी नहीं कि तो दोबारा कराया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म करने व समझोते के बाद शादी करने से मना करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि 15 दिसंबर 2017 को पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी राजेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए हैं, लेकिन अब यह शादी करने से मना कर रहा है। इसके बाद आरोपी सोमी और सतपाल ने दो महीने में शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी राजेंद्र ने उसके साथ शादी नहीं की, बल्कि फोन कर किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने के लिए कह रहा है। पीड़िता ने सदर थाना में दोबारा आरोपी राजेंद्र सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।