फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गबन करने वाले तीन को 3-3 साल कैद की सजा

गबन करने वाले तीन को 3-3 साल कैद की सजा

Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
गबन करने वाले तीन को 3-3 साल कैद की सजा
गबन करने वाले तीन आरोपियों को तीन-तीन साल कैद की सजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। (करनाल)
उपमंडल के गांव कुड़लन में नवंबर 2011 में हुए डाक घोटाले के मामले में पीड़ित लोगों और डाक विभाग अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत के बाद स्थानीय अदालत ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपियों पर 80 हजार का जुर्माना भी किया है।
गौरतलब है कि गांव कुड़लन के डाकघर में कार्यरत दो कर्मचारियों ने गांव के लोगों द्वारा विभिन्न खातों में जमा करवाई गई राशि का दुरुपयोग किया था और इस मामले में पीड़ित लोगों द्वारा जुटाए गए करीबन 80 हजार की राशि के प्रमाण अदालत में जमा करवाए गए थे। डाकघर करनाल के एक बड़े अधिकारी की शिकायत पर भी दो कर्मचारियों और एक महिला के खिलाफ साढ़े तीन लाख की राशि के गबन का मामला असंध थाने में साल 2012 में दर्ज हुआ था। गांव के सदानंद नामक व्यक्ति ने भी 18 जनवरी 2012 में डाकघर कुड़लन के दो कर्मचारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी राशि गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। वही इन कर्मचारियों पर लिखित में आरोप लगाए गए थे कि लोगों ने डाकघर में जो धन राशि जमा करवाई थी। इन कर्मचारियों ने लोगों को थमाई गई पासबुकों में एंट्री तो दर्ज कर दी थी परंतु वास्तविक रूप में लोगों का पैसा सरकारी रिकार्ड में दर्ज नहीं किया। जांच में यह तथ्य उभर कर आए हैं।
विज्ञापन

एक कर्मचारी की पत्नी पर गांव के व्यक्ति ने यह आरोप लगाया था कि उसके मासिक जमा खाते के साथ महिला ने खुद को जोड़कर 30 हजार की राशि हड़प ली थी। इसका खुलासा भी विभागीय अधिकारी एएसपी तारा चंद शर्मा की टीम में शामिल जोगिंद्र और अन्य कर्मचारियों ने जांच में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में स्थानीय अदालत के वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर मान ने बताया कि न्यायाधीश सोहन लाल मलिक की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद डाकघर कुड़लन में रहे दो कर्मचारियों राजकुमार और शिवकुमार निवासी कुड़लान और एक अन्य महिला को 3-3 वर्ष की सजा और 80 हजार का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed