{"_id":"5a59023b4f1c1bfa408b47c4","slug":"51515782715-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगरफैड चेयरमैन ने बयानी स्थित गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगरफैड चेयरमैन ने बयानी स्थित गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगरफैड चेयरमैन ने गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने शुक्रवार को गांव बयानी में स्थित गन्ना खरीद केंद्र का औचक दौरा किया। उन्होंने वहां पर गन्ने की गुणवत्ता की चेकिंग कर गन्ने की तुलाई का निरीक्षण किया और सेंटर पर किसानों को असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कथूरिया ने इससे पहले रंदौली, बदरपुर, कलसौरा तथा मुसेपुर सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याएं सुनी और कहा कि मौजूदा सरकार पारदर्शिता के साथ जनहितैषी कार्य कर रही है। उन्होंने इस मौके पर 20 जनवरी को होने वाले करनाल शुगर मिल के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण भी किसानों को दिया। उन्होंने कहा कि पहले गन्ना किसानों को गन्ने की पर्ची के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की इस बड़ी परेशानी को दूर करते हुए कैलेंडर जारी किया। अब किसानों को मोबाइल पर ही उनकी पर्ची संदेश के माध्यम से मिल जाती है। इस मौके पर भाजपा गढ़ीबीरबल मंडल अध्यक्ष कमलजीत मढ़ाण, रणबीर गोयत, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष नंदलाल, रंदौली सरपंच बब्बू सिंह, गुरमीत सिंह, बदरपुर सरपंच बसंत कुमार, बलजीत राणा, कलसौरा सरपंच राजपाल, तेजपाल डायरेक्टर, रणधीर सिंह, सतीश प्रधान भाकियू, दलबीर सिंह, कमलजीत, बलिंद्र, मंजूरा सिंह सरपंच हलवाना, गन्ना सोसाइटी इंद्री चेयरमैन समीम, बसंत कुमार, संजीव, धर्मपाल, जगपाल सिंह, ईशम सिंह, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।