{"_id":"5a3aabbf4f1c1b001c8ba166","slug":"51513794495-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक में किया चिंतन-मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक में किया चिंतन-मंथन
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शताब्दी विस्तारकों तथा जिला विस्तारक योजना संयोजन समिति की विशेष बैठक बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारत भूषण मिड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन जिलों करनाल, पानीपत एवं कैथल जिले के शताब्दी विस्तारकों एवं जिला विस्तारक संयोजन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी विस्तारकों को टिप्स दिये गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत भूषण मिड्डा ने आने वाले 2019 के चुनावों के लिए अभी से कमर कसने को कहा। उन्होंने सभी विस्तारकों से आह्वान किया कि वे हर बूथ पर मजबूती से कार्य करें और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील नीतियों से हर वर्ग खुश है, जिसके चलते गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भाजपा को एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावों में हरियाणा में भी गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी ताकि प्रदेश की जनता को एक बार पुन: ईमानदार, कुशल नेतृत्व एवं विकासशील सुशासन मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा, जगदीश राणा, रणबीर गोयत, जगदेव पाढा, मेघराज गुप्ता, विनोद पाल, विजेंद्र शर्मा, रामलाल आर्य, नेपाल सिंह राणा, सुनील मेहता, रविंद्र भाटिया, विस्तारक रजिंद्र खंडिवा और महेश पारचा आदि उपस्थित रहे।