{"_id":"65bd701ad20405c11d0961f5","slug":"510-lakh-cheated-in-the-name-of-doubling-the-rupee-karnal-news-c-18-knl1008-318276-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगे 5.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रुपये दोगुने करने के नाम पर ठगे 5.10 लाख
Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। फर्म में रुपए लगाकर 10 माह में दोगुने करने का लालच देकर एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने 5.10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलसौरा गांव निवासी धर्मबीर सिंह ने इंद्री पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीएचडी सिटी करनाल निवासी गीता ढुल व सतीश बैनीवाल ने शिव शक्ति ट्रेडर के नाम से एक फर्म बनाई और दोनों ने उसे लालच दिया कि यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपये हमारी फर्म में लगाएगा तो हम उसको एक स्कूटी देंगे और एक लाख रुपये भी उसे दिया जाएगा। रुपये उसे 10 किस्तों में दिया जाएगा।
आरोपियों ने उसके साथी गुरु इकबाल उर्फ बब्बी व प्रवीण कुमार से संपर्क किया और उन्हें भी यही बातें कही। जिसके बाद उन्होंने भी अपने-अपने रुपये लगा दिए लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद न तो स्कूटी दी और न ही लिए हुए रुपए वापस दिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।