{"_id":"5f42de768ebc3eabe67b3ab2","slug":"51-infected-including-three-bank-managers-karnal-news-knl41739340","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बैंक मैनेजर सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव के 51 केस आये सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बैंक मैनेजर सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव के 51 केस आये सामने
विज्ञापन
तीन बैंक मैनेजर सहित जिले में 51 संक्रमित
बीजेपी जिला कार्यालय का कर्मी और किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष भी पाजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 51 मामले सामने आए हैं। इसमें तीन बैंक मैनेजर समेत पांच बैंककर्मी भी संक्रमित मिले हैं। साथ ही सेक्टर-14 गवर्नमेंट कॉलेज का एक लेक्चरर, दो वकील, तीन छात्र, डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट और बीजेपी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी और बीजेपी किसान मोरचा का जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके अलावा दो प्राइवेट अस्पताल में 4 केस भी संक्रमित पाये गये हैं।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 43477 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 40678 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 2085 मामले पॉजिटिव हैं। इनमें से 22 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 595 एक्टिव हैं तथा 1468 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। रविवार को 51 केस में से 1 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 50 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
62 ने दी महामारी को मात
उपायुक्त ने बताया कि रविवार को 62 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं, जो राहत की बात है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि कोरोना को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
इन जगहों पर मिले संक्रमित
निर्मल विहार में तीन केस, वसंत विहार में तीन केस, सेक्टर 13 में तीन केस, रामनगर में 2 केस, शिव कॉलोनी में तीन केस, सेक्टर 6 में तीन केस, श्याम नगर में दो केस, सेक्टर 7 में 3 केस, किसान बस्ती, जुंडला गेट, महाराणा प्रताप चौक, हांसी रोड, शक्तिपुरम, जरनेली कॉलोनी, सेक्टर 9, माल रोड, अर्जुन गेट, सेक्टर 32, न्यू मंगल कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, जाटो गेट, मोती नगर, कुंजपुरा, सेक्टर 4, तरावड़ी, सेक्टर 14, सीएचडी सिटी, जनेश्वर, मिठन मोहल्ला, सालवन सहित अन्य क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक एक केस सामने आया है।