फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   500 women will prepare natural food products

Karnal News: प्राकृतिक खाद्य उत्पाद तैयार करेंगी 500 महिलाएं

Sat, 24 May 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
500 women will prepare natural food products
मानसी मौर्य
विज्ञापन

करनाल। जिले के करीब 35 गांवों की 500 महिलाएं एक किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) से जुड़कर प्राकृतिक खेती, डेयरी फार्मिंग के अलग अलग उत्पाद तैयार करेंगी और उन्हें हरियाणा की विभिन्न बाजारों में विक्रय के लिए भेजा जाएगा। इससे लोगों को शुद्ध उत्पाद तो मिलेंगे ही, साथ ही महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
जन कल्याण समिति की परियोजना समन्वयक राजबाला मान ने बताया कि उनकी समिति हरियाणा अतुल्य नारी शक्ति के नाम से एक एफपीओ बना रही हैं। इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से करीब 10000 एफपीओ बनाने की घोषणा की है। जिसमें जन कल्याण समिति संस्था को भी एक एफपीओ दिया गया। महिलाओं कृषि के क्षेत्र में पशुपालन, खेती बाड़ी और डेयरी फार्मिंग जैसे कार्यों के लिए तैयार किया जाएगा। हरियाणा अतुल्य नारी शक्ति एफपीओ का मुख्य उद्देश्य उत्पादों की शुद्धता है। 
विज्ञापन

इसमें पहले ग्रामीण महिलाओं को एनडीआरआई, एचटीआई, सीएसएसआरआई और आईआईडब्ल्यूबीआर जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूध प्रोक्योरमेंट यानी दूध एकत्र कर उसको शुद्ध करना और पशुपालन कर दूध का उत्पादन करना, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से दूर रहकर प्राकृतिक तरीकों से सब्जियों और फलों की पैदावार, जमीन लेकर खेतीबाड़ी का कार्य और गाय के गोबर से खाद तैयार और सीएनजी बनाना जैसे अनेक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं प्रशिक्षित होकर स्वयं सभी उत्पादों का मूल्य निर्धारण, संग्रहण, परीक्षण और विपणन कार्य करेंगी। पांच सौ महिलाओं का समूह मिलकर कृषि के क्षेत्र में एफपीओ का संचालन करेंगी और स्वयं का उद्यम तैयार कर शुद्ध उत्पादों का निर्माण करेंगी। उन्होंने बताया कि इस हरियाणा अतुल्य नारी शक्ति एफपीओ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें गांवों की लगभग पांच सौ महिलाओं का एकत्र कर एक संगठन तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed