{"_id":"5f4eade68ebc3e530c50444a","slug":"5-dies-by-corona-200-new-case-arrived-karnal-news-knl427342194","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 वर्षीय युवक सहित कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 वर्षीय युवक सहित कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की गई जान
विज्ञापन
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें शामगढ़ निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, फफड़ाना निवासी 38 वर्षीय, असंध निवासी 50 वर्षीय, घरौंडा निवासी 50 वर्षीय और नवी कालोनी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बताया जा रहा है कि असंध निवासी मृतक ओवर वेट था, फफड़ाना निवासी व्यक्ति को शुगर और दिल की बीमारी थी। इसके अलावा कोरोना ने मंगलवार को सभी रिकॉर्ड तोड़कर दोहरा शतक तक पहुंच गया। एक ही दिन में 200 पॉजिटिव केस सामने आ गए। इनमें मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब के सीनियर साइंटिस्ट सहित पांच अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। एक प्राइवेट अस्पताल के 6 कर्मचारी, एक डॉक्टर, 3 स्टाफ नर्स, महिलाएं, किसान, दुकानदार पॉजिटिव पाये गए हैं।
डीसी ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध कुल 51252 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 47036 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 3127 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 38 की मौत हो चुकी है, 1046 एक्टिव हैं तथा 2043 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को 58 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ठीक तरीके से मास्क लगाकर रखें। सबसे ज्यादा युवा इस ओर ध्यान दें, क्योंकि इस महामारी से हम तभी बच सकते हैं जब मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। जिनको खांसी जुकाम बुखार हो तुरंत कोरोना टेस्ट कराएं।