फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5,02,689 metric tonnes of wheat arrived in Anaj Mandi

अनाजमंडी में 5,02,689 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
5,02,689 metric tonnes of wheat arrived in Anaj Mandi
करनाल। डीएफएससी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि सामान्य से ज्यादा गर्मी होने से गेहूं की पैदावार पर भी असर पड़ रहा है। इससे अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम होती जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 15 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी मंडी में आने से बची है। वहीं करीब 85 प्रतिशत गेहूं अनाज मंडी में पहुंच चुका है। वहीं डीसी अनीश यादव के अनुसार अभी तक जिले की अनाज मंडियाें में करीब 5,02,689 मीट्रिक टन गेहूं आ चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 5 लाख 56 हजार 861 टन गेहूं की आवक हुई थी। इस बार सरकार की ओर से गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू किया गया था और न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 2,43,118 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा करीब 2,23, 227 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 41.75 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन द्वारा 26,622 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई। जबकि व्यापारियों द्वारा 9681 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 29 हजार 744 टन और हैफेड द्वारा 20 हजार 221 टन गेहूं एफसीआई को भेजी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अब तक सर्वाधिक आवक करनाल मंडी में 76886 टन हुई है जबकि असंध मंडी में 71613 टन और निसिंग की मंडी में 66843 टन गेंहू की आवक हुई। इसी प्रकार घरौंडा की अनाज मंडी में 54215, तरावडी में 47032, निगदू में 39201, जुंडला में 36562, इंद्री में 33917, कुंजपुरा में 14588, सालवन में 9265 और बल्ला की मंडी में 8635 टन गेहूं आ चुकी है। इसके अतिरिक्त नीलोखेड़ी में 6869, मूनक में 6470, ब्याना में 6139 और गंगाटेहड़ी पोपड़ा मंडी/खरीद केंद्र में 6031 टन गेहूं आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति एकड़ में 5 से 7 क्विंटल गेहूं कम निकल रहा
कुंजपुरा। अनाज मंडी में शनिवार को जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ईश्वर सिंह ने दौरा किया। उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया, उठान व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों एवं सरकारी खरीद एजेंसियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ कुंजपुरा मार्केट कमेटी सचिव नरेश कुमार मान भी मौजूद रहे। कमेटी सचिव ने बताया कि 15 अप्रैल तक कुंजपुरा व घीड़ अनाज मंडी में करीब 2 लाख 276 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कमहै। इस संबंध में जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अब तक दोनों अनाज मंडियों से एक लाख 23 हजार 408 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed