फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   46 new case found of corona

कोरोना का बढ़ा प्रकोप : 46 नए मामले आए और एक महिला और बुजुर्ग की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
46 new case found of corona
कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। वीरवार को जहां जिले भर के अलग-अलग क्षेत्रों से 46 नए मामले सामने आए। वहीं एक महिला और एक बुजुर्ग की कोरोना के कारण जान चली गई। नए सामने आए पॉजिटिव मामलों में 2 किसान, 5 विद्यार्थी, एक महिला टीचर, एक वकील और एक-एक रोडवेज व डीसी कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल हैं। वीरवार को कुल 1081 आरटी पीसीआर व 385 एंटीजेन सैंपल लिए गए थे। इनमें से 13 केस एंटीजेन और 33 केस आरटी पीसीआर से पाए गए हैं। वहीं राहत की खबर यह भी है कि 83 मरीज ठीक होकर वीरवार को अपने घर भी लौटे हैं।
विज्ञापन

22 पॉजिटिव महिलाओं में 10 गृहिणियां और एक स्टाफ नर्स भी शामिल
वीरवार को सामने आए कुल 46 पॉजिटिव मामलों में 22 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें 10 महिलाएं गृहिणियां हैं। इसके अलावा एक जेएनएम स्टाफ नर्स, निजी अस्पताल का कर्मचारी, दुकानदार और आर्मी से रिटायर्ड 42 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

इन दोनों की हुई मौत
बीमार महिला को बोलने और सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
वीरवार को सेक्टर-6 निवासी जिस कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हुई, उसे पिछले दो दिन से बोलने और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 56 वर्षीय महिला को बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार होने पर 28 नवंबर से दाखिल हुआ था बुजुर्ग
वीरवार को सेक्टर-13 निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। वे 28 नवंबर से बुखार और खांसी होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। वीरवार की सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 125457 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि इनमें से 9863 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 137 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 510 एक्टिव केस हैं। 9216 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। -डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।

जिलावासियों से अपील है कि वे कोविड-19 के सुरक्षा नियमों की पालना करें। मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed