फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4.44 lakhs extorted from a youth in the name of sending him to Canada

Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 4.44 लाख ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
4.44 lakhs extorted from a youth in the name of sending him to Canada
करनाल। जटपुरा गांव निवासी एक युवक से कनाडा भेजने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी कर ली। ये रुपये पीड़ित के पिता ने जमीन बेचकर दिए थे। अब रुपये लौटाने के नाम पर आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक करनाल को सुरेंद्र शर्मा उर्फ गोविंद शर्मा निवासी ब्याना तहसील इंद्री के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली और बाद में वीजा न मिलने पर रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

्पीड़ित मनीष ने बताया कि वर्ष 2023 में जिला अदालत में उसकी मुलाकात सुरेन्द्र शर्मा से हुई थी। जिसने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और कनाडा भेजने का दावा किया। सुरेन्द्र ने 15 लाख में वीजा दिलवाने की बात कही, जिसमें से 50,000 वीजा फाइल के नाम पर एडवांस लिए गए। बाद में चंडीगढ़ से बायोमैट्रिक्स करवाए गए, लेकिन वीजा रिजेक्ट हो गया। सुरेन्द्र ने दोबारा फाइल लगवाने का झांसा देकर पांच लाख नकद लिए जो मनीष के पिता ने जमीन बेचकर जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वीजा नहीं मिला और सुरेंद्र ने गोल्ड लोन छुड़वाने के नाम पर 2.44 लाख और ले लिए। इसके बाद इस सोने की कीमत 3.5 लाख रखी गई। यानी इसमें से पीड़ित के पास करीब 1.05 लाख रुपये आए। जबकि बाकी 4.44 लाख रुपये देने का आरोपी ने आश्वासन दिया। र

अब जब मनीष ने पैसे वापस मांगे तो सुरेंद्र ने धमकी दी और कहा कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। मनीष ने साक्ष्यों के तौर पर रसीद और हलफनामे की प्रति भी शिकायत के साथ संलग्न कर पुलिस को दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed