फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीजीटी की परीक्षा में 944 परीक्षार्थी रहे अबसेंट, 796

पीजीटी की परीक्षा में 944 परीक्षार्थी रहे अबसेंट, 796

Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीजीटी की परीक्षा में 944 परीक्षार्थी रहे अबसेंट, 796
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से लेवल-3 पीजीटी प्राध्यापक पद की लिखित परीक्षा शनिवार शाम को आयोजित की गई। शाम सत्र की परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 89 प्रतिशत ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। शाम को तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा चली। चेकिंग कर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया। शनिवार को 8912 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आना था, जिनमें से 7968 ही परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे यानी 944 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 6 जनवरी को भी सुबह व शाम सत्र में 32 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी टीचर के लिए परीक्षा आयोजित होगी।

निजी वाहनों में आए परीक्षार्थी, लगा रहा जाम
पीजीटी प्राध्यापक पद की परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने पर बस स्टैंड के समीप शहर जाम रहा, क्योंकि परीक्षा देेने आए परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों में सवार होकर आए थे। परीक्षा खत्म होने तक उनके वाहन परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े रहे, जिस कारण शहर वासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


सीसीटीवी से रखी निगरानी
परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी गई। वहीं, जैमर भी लगाए गए। हालांकि इससे इंटरनेट की स्पीड धीमी होने के कारण लोगों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। करनाल में 29 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जहां 8912 में से 7968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ड्यूटी अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। -डॉ. अनुपमा, नोडल अधिकारी परीक्षा एवं संपदा अधिकारी एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed