{"_id":"5a4e73404f1c1bce6d8b7e80","slug":"41515090752-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से फरार फायरिंग का आरोपी तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से फरार फायरिंग का आरोपी तस्कर काबू
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल से फरार फायरिंग का आरोपी तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। (करनाल)
फायरिंग के मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी को सीआईए पुलिस ने काबू किया है। एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया कि पशु तस्करी का आरोपी नकीम निवासी बेगी नाजर, जिला सहारनपुर पिछले करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। आरोपी ने पशु तस्करी के एक मामले में गो रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में इनके एक साथी तस्कर की भी मौत हो गई थी। पशु तस्कर की मौत होने के बाद गो रक्षा दल और फायरिंग मामले में पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच चल रही थी। अब सीआईए पुलिस ने नकीम को काबू किया और रिमांड के दौरान इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले तरावड़ी के रंबा की तरफ जाते हुए सड़क पर पशु तस्करों और गो रक्षा दल के बीच फायरिंग हो गई थी। फायरिंग मामले में एक तस्कर की भी मौत हो गई थी, जबकि नकीम फरार था।