फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   400 players gave trials for the district cricket team

Karnal News: जिला क्रिकेट टीम के लिए 400 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
400 players gave trials for the district cricket team
जिला क्रिकेट टीम के ट्रायल के लिए दो किलोमीटर दाैड़ में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जून महीने में होने वाली जिला स्तर की प्रतियोगिता व पटौदी ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल बुधवार को राणा ब्रदर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हुआ। करीब 400 खिलाड़ियों ने अंडर-9 से लेकर अंडर-23 व पटौदी ट्रॉफी के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में ट्रायल दिए।
ट्रायल के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशक अजय गुप्ता व उनकी टीम पहुंची। उन्होंने सबसे पहले सभी खिलाड़ियों को आयु वर्ग के हिसाब से अलग किया और सभी के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज के आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग वर्ग बनाए और दो किलोमीटर की दौड़ लगवाई, जो कि आठ मिनट व 15 सेकंड में पूरी करनी थी।
विज्ञापन

स्पिन बॉलर और बल्लेबाजों को दो किलोमीटर की दौड़ आठ मिनट व 30 सेकंड में पूरी करनी थी। अंडर-16 टीम के खिलाड़ियों को दो किलोमीटर की दौड़ नाै मिनट में पूरी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के फोन नंबर ले लिए गए हैं। जून महीने में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिस खिलाड़ी का चयन होगा, उस खिलाड़ी को अगले महीने के अंत तक फोन करके बताया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed