{"_id":"60fdd0298ebc3eb2bf1d8b06","slug":"40-thousand-robbery-from-medical-store-owner-karnal-news-knl777404125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक से 40 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक से 40 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
करनाल। गांव सिरसी बस अड्डे पर शनिवार देर रात तीन अज्ञात युवकों ने बाइक सवार से मारपीट कर 40 हजार रुपये छीन लिए। बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक है जो कि गांव हथलाना जा रहा था। प्रदीप ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे मेडिकल स्टोर बंद कर घर के लिए चला था। जब रात के 11 बजे सिरसी अड्डे पर पहुंचा तो एक युवक ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया। उसने ब्रेक लगाए तो उसकी बाइक का टायर फिसल गया और वह गिर गया। तभी दो और युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर 40 हजार रुपये छीनने के मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर 40 हजार रुपये छीनने के मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी, करनाल