फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4 died in road accident at Karnal

हरियाणा में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक का तांडव, बाइक और बस से टकराया, कार के उड़े चिथड़े, चार की मौत

Wed, 03 Dec 2025 11:22 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:22 AM IST
सार

अनियंत्रित ट्रक करनाल में डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। 

विज्ञापन
4 died in road accident at Karnal
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घरौंडा के नजदीक बुधवार को सुबह दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ चला गया। ट्रक सामने से करनाल की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस, कार और बाइक से टकराया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक दूसरी लेन में वाहनों से टकराता हुआ ग्रिल तोड़कर सर्विस लेन पर जा पहुंचा। 

विज्ञापन


इस हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। हादसे में घायल चार लोगों में से दो को घरौंडा और दो को करनाल पहुंचाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बाइक सवार कोहंड निवासी संजीव और घरौंडा निवासी विशाल, कार सवार अलीगढ़ निवासी दो अन्य युवकों की मौत हो गई। संजीव और विशाल क्रीड विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। अन्य दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed