फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4.95 lakh froud

प्लाट बेचने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
4.95 lakh froud
गांव बल्ला निवासी एक व्यक्ति से प्लाट के फर्जी कागजात दिखाकर 4 लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सतबीर सिंह वासी बल्ला ने बताया कि प्रेमचंद वासी असंध से उसने 11 मरले का एक प्लाट लिया था। जिसका सौदा 4 लाख 95 हजार रुपए में किया गया। आरोपी ने उससे सारे पैसे लेकर 26 जुलाई 2007 को गवाह आजाद नंबरदार गांव जयसिंहपुरा और कंवरभान वासी बल्ला की मौजूदगी में फाइनल भुगतान का एग्रीमेंट लिखवाया था। दोनों के बीच तय हुआ था कि जब भी संबंधित विभाग से परमिशन आएगी तो वह रजिस्ट्री करवा देगा। आरोपी द्वारा इस जमीन पर प्लाट काटे गए थे। वहीं उसे सभी दस्तावेज दिखाकर कहा था कि यह कालोनी जल्द सरकार द्वारा अप्रूव्ड कर दी जाएगी। उसके बाद वह रजिस्ट्री करा देगा। जमीन के दस्तावेज में आरोपी प्रेमचंद मालिक था। लेकिन बाद में शिकायतकर्ता ने कई बार रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा लेकिन आरोपी टाल मटोल करता रहा। जब उसने पटवारी के माध्यम से पता किया तो आरोपी के नाम कोई भी जमीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed