फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   38 lakh rupees cheated from the youth in the name of getting JE installed by telling the MLA to sit well

विधायक से अच्छी उठ बैठ बताकर जेई लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 38 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
38 lakh rupees cheated from the youth in the name of getting JE installed by telling the MLA to sit well
करनाल। गांव डीगर माजरा के एक युवक से गांव राणा माजरा के एक परिवार ने अपनी समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर और कांग्रेस नेता शकील अहमद के साथ नजदीकी बताकर जेई की नौकरी लगवाने के नाम पर 38 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उधर समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर का कहना है कि वे आरोपी और पीड़ित में से किसी को नहीं जानते।
विज्ञापन

गांव डीगर माजरा घरौंडा निवासी सुमित कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमटेक पास है। उनकी फारूख निवासी गांव राणा माजरा, तहसील बापौली जिला पानीपत के साथ पुराना परिचय है। ऐसे में उसके पिता रणजीत सिंह की आरोपी से जान पहचान हो गई। आरोपी और इसके लड़कों मारूख, शारूख ने साल 2009-10 में उसके पिता को बताया कि उनकी धर्म सिंह छौक्कर विधायक समालखा व शकील अहमद कांग्रेस नेता के साथ अच्छी जानकारी है और वो उसके बेटे को जेई की नौकरी पर लगवा देंगे और छह माह के अंदर ही उसे एसडीओ के पद पर लगवा देंगे। इसके बाद साल 2011 में नौकरी का फार्म भी खुद ही लाकर दिया व भरवाया और उसके बाद युवक के पिता से 38 लाख रुपये की मांग की और बाद में आरोपी फारूख ने उन्हें पैसे देने के लिए मॉडल टाउन करनाल बुलाया था। उसके पिता ने कैमला गांव में जमीन बेचकर राजीव चौहान के मॉडल टाउन स्थित दयानंद कॉलोनी मकान नंबर 38/1 में 12 जनवरी 2011 को 25 लाख रुपये आरोपी मारूख व फारूख को दे दिए। पैसे देते समय उसके पिता, चाचा सुरजीत सिंह मौजूद थे। इसके बाद जेई के पद के लिए उसका इंटरव्यू 31 मई 2013 को होना तय हुआ था और आरोपियों ने उसके पिता से बकाया राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी फारूख व उसकी पत्नी नसीमा सात मई 2013 को उनके गांव डीगर माजरा आए और उसके घर से 12 लाख रुपये ले गए। उसी दौरान जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने बचे हुए एक लाख रुपये की मांग की तो उसने अपने भाई से एक लाख रुपये लेकर आरोपी को गांधी फार्मेंसी जीटी रोड करनाल पर दे दिए। उन्होंने कहा कि यह रकम उन्हें चंडीगढ़ पहुंचानी है। काफी समय बीतने के बाद उसे नौकरी नहीं लगवाया गया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वे आरोपी और पीड़ित में से किसी को नहीं जानते। वे स्वयं पुलिस थाने में जाकर इस पर कार्रवाई के लिए बोलेंगे और वहीं अपनी भी शिकायत दर्ज करवाएंगे क्योंकि इससे उनकी छवि धूमिल हुई है।

धर्मसिंह छौक्कर, विधायक समालखा, पानीपत।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही सच सामने आ पाएंगा और वे कुछ बता पाएंगे।
दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed