जिले में रविवार को कोरोना के 37 केस आए। इनमें सबसे ज्यादा तरावड़ी के 11 हैं। सीआईए 2 से 1 पुलिस कर्मी और शुगर मिल से 2 कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस विभाग में बनी कोरोना चेन के साथ पॉजिटिव के संपर्क में आने से परिवार के सदस्यों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उपायुक्त ने सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि शनिवार को 37 केस पाए गए, इनमें 1 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 36 केस आरटी पीसीआर से पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वकील पूरा मार्केट से 3 केस, अशोकनगर से 2 केस आरके पुरम से दो केस, लिबर्टी घरौंडा व करनाल से 3 केस, मॉडल टाउन में दो केस, करण विहार में एक केस, सेक्टर 8 में एक केस, मीरा घाटी में एक केस, विकास नगर में एक केस, जीवन नगर में एक केस, रास रेजिडेंस में एक केस, सेक्टर 6 में एक केस, गांव बड़ौता में एक-एक केस सहित अन्य क्षेत्र में पॉजिटिव केस आए है।
डीसी ने हिदायत दी है कि जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, खुद को निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा उसका 500 रुपये चालान किया जाएगा। कोई ऐसा व्यक्ति जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके।