{"_id":"69af226cb04ac432090fcc3e","slug":"35-litterateurs-were-honoured-karnal-news-c-18-knl1018-861121-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 35 साहित्यकारों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 35 साहित्यकारों का किया सम्मान
विज्ञापन
कार्यक्रम में रेशमा कल्याण को सम्मानित करती मन की उड़ान साहित्यिक संस्था की सदस्य। संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मन की उड़ान साहित्यिक संस्था की ओर से एमडीडी बाल भवन सभागार में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा से आईं 35 लेखिकाओं, कवयित्रियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री अंजु शर्मा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में लेखिका व कवयित्री रेशमा कल्याण उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अजय गोयल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री, कवयित्री अंजू चौधरी अनु, रचना गोयल, डॉ. सुमेधा सिंह, शकुंतला काजल शकुन, शायरा डॉ. उर्मिल कौशिक सखी व डॉ. निर्मल आर्य मौजूद रहीं। इसके अलावा एमडीडी बाल भवन से संस्थापक पी.आर. नाथ, परमिंदर पाल सिंह और सुरेंद्र सिंह मान ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
संस्था के संस्थापक रामेश्वर देव ने बताया कि रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में दिल्ली से सीमा रंगा इंद्रा, ऊषा तिवारी, आचार्य आसनया कविता शर्मा, चंडीगढ़ से डॉ. सुमेधा सिंह, डॉ. उर्मिल कौशिक सखी, डॉ. किरन शाश्वत मौजूद रहे।