{"_id":"636579ce917fa83374695996","slug":"35-lakh-rupees-cheated-by-youth-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-knl1264715110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 35 लाख रुपये
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ टापू निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव शेरगढ़ टापू निवासी हर्ष ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा दसवीं तक पढ़ा हुआ है। बेरोजगार होने के कारण वह काम की तलाश कर रहा था। छह जून 2021 को बसंत विहार कॉलोनी करनाल स्थित मामा के घर पर उसकी मुलाकात गांव नारा निवासी वेदपाल से हुई थी। वेदपाल ने उसके मामा को बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने कई लड़के अमेरिका भेजे हैं। जो अच्छे पैसे कमा रहे हैं। वेदपाल के झांसे में आकर मेरे मामा ने मेरे पिता से कहा कि वेदपाल हर्ष को विदेश भेज देगा। इस संबंध में 35 लाख रुपये लगेंगे। इस दौरान मेरे पिता ने पैसे न होने की बात कही तो मेरे मामा ने खुद ही पैसों का इंतजाम करने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग समय पर हुई मीटिंग के दौरान वेदपाल ने उनसे मोटी रकम ले ली। कुछ महीने बाद उसने उसे दिल्ली से सूर्यनेम के लिए फ्लाइट में बैठा दिया। यहां पहुंचने पर उन्हें एक एजेंट मिला। जिसने उनसे पासपोर्ट व अन्य कागजात ले लिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। जहां कई अन्य युवक भी बैठे हुए थे। दो दिन बाद उन्हें जंगल के रास्ते अमेरिका का बॉर्डर पार करा दिया गया। कुछ दूर जाने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद करीब नौ माह तक अमेरिका की जेल में रहने के बाद सफेद पासपोर्ट पर उसे वापस भारत भेज दिया गया। घर आने पर जब उन्होंने वेदपाल से रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और धमकी भी दी। पुलिस ने हर्ष की शिकायत पर वेदपाल उसकी पत्नी रीना व आशीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।