फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   32 corona suspected sample report is negative

32 की सैंपल रिपोर्ट आई नेगेटिव, 9 की रिपोर्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
32 corona suspected sample report is negative
राहत की खबर ये है कि कोरोना वायरस को लेकर जिले में एक भी केस पॉजीटिव नहीं है। अभी तक कुल 32 लोगों को संदिग्ध मरीज मानते हुए उनके सैंपल भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 9 अन्य लोगों को कल्पना चावला व सामान्य अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर उनके सैंपल बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर की लैब में भेजे गए हैं। संभावना है कि शनिवार तक इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फ्लू से इफेक्टिड लोगों के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज और सामान्य अस्पताल में अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाए हैं। यहां पर दाखिल संदिग्ध लोगों के सैंपल खानपुर मेडिकल कालेज में भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव थी, रात को ही चार अन्य लोगों की रिपोर्ट आ गई, जो कि नेगेटिव है। इसके अलावा, बुखार और खांसी के चलते 9 अन्य लोगों को भी दाखिल कराया गया है। सभी को अलग-अलग रूम में रखा गया है और उनका इलाज चालू कर दिया गया है। सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले से भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नौ अन्य लोगों की सैंपल रिपोर्ट भेजी है, शनिवार तक इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed